BSER Rajasthan Board Exam 2027 Online Application Form PDF : Full Dates, Fees & Process
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान — परीक्षा 2027 ऑनलाइन आवेदन पत्र: पूरी जानकारी, फीस और अंतिम तिथियां
नियमित और स्वयंपाठी दोनों तरह के परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल — पहले मूल परिपत्र ज्यों का त्यों, फिर आसान भाषा में पूरी समझाइश।
0मूल परिपत्र — जैसा है वैसा (पूरा Verbatim नोटिस)
नीचे बोर्ड द्वारा जारी मूल परिपत्र का पूरा मूल पाठ (जैसा-का-तैसा) दिया जा रहा है। इसके बाद इसी परिपत्र को हमने आसान हिंदी में समझाया है, तालिकाओं में तोड़ा है और अपनी तरफ से जरूरी सलाह भी जोड़ी है — ताकि पढ़ने में और आसान लगे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर
ऑनलाईन परीक्षा आवेदन-पत्र 2027
क्रमांकः सैल-8/2026/ • शाला प्रधानों हेतु आवश्यक निर्देश • दिनांकः —
"वर्ष 2027 की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले समस्त नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के ऑनलाईन परीक्षा आवेदन-पत्र भरने एवं शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथियाँ निम्नानुसार हैं:-"
शुल्क विवरण / सैद्धान्तिक परीक्षा शुल्क / प्रारंभिक तिथि / चालान मुद्रित करने की अन्तिम तिथि / परीक्षा शुल्क बैंक में चालान जमा कराने की अन्तिम तिथि:
1. सामान्य परीक्षा शुल्क से — 850/- , 06.07.2026, 06.08.2026, 11.08.2026
2. विलम्ब शुल्क सहित 850+250 — 1100/- , 07.08.2026, 12.08.2026, 17.08.2026
3. दुगुने विलम्ब शुल्क सहित 850+500 — 1350/- , 13.08.2026, 18.08.2026, 21.08.2026
4. एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित 850+850 — 1700/- , 19.08.2026, 24.08.2026, 29.08.2026
5. असाधारण परीक्षा शुल्क सहित रु850+1500 (शास्ति) — 2350/- , 25.08.2026, 01.09.2026, 05.09.2026
6. मुख्य परीक्षा 2027 के परीक्षार्थ भरे गये आवेदन पत्रों के ऑनलाईन संशोधन तिथि (निःशुल्क) — 07.09.2026 से 16.09.2026
● "प्रायोगिक परीक्षा शुल्क रु. 200/- प्रति विषय पृथक से देय होगा। विशेष आवश्यकता वाले छात्र (CWSN) दृष्टिबाधित परीक्षार्थी/दिव्यांग परीक्षार्थी तथा युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के पुत्र/पुत्रियों/पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है किन्तु इन्हे टोकन शुल्क रूपये 50/- जमा कराना होगा किन्तु तिथि विगत होने पर उपरोक्तानुसार परीक्षा शुल्क देय होगा।"
"1. विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरवाने की व्यवस्था :- बोर्ड की वेबसाईट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर Login करके आवेदन-पत्र भरे जा सकेंगे। नेशनल कॉउन्सिल फोर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से आई.टी.आई./पोलिटेक्निक उत्तीर्ण परीक्षार्थी समकक्षता प्राप्त करने तथा माध्यमिक परीक्षा (व्यावसायिक) हेतु भी उपरोक्त निर्धारित तिथियों में ऑनलाईन आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। ऑनलाईन परीक्षा आवेदन-पत्र भरने की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की है। निजी संस्था प्रधान अपने विद्यालय का वार्षिक शुल्क (बोर्ड सम्बद्धता) ऑनलाईन आवेदन से पूर्व जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अभाव में ऑनलाईन आवेदन हेतु लॉगिन नहीं किया जा सकेगा।"
"2. Login कैसे करें :- सभी विद्यालयों के Login ID तथा Password गत वर्ष के अनुरूप ही रहेंगे।"
"3. विद्यालयों द्वारा परीक्षा आवेदन-पत्र भरना :- आवेदन पत्र का नमूना बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध है जहाँ से इन्हें डाउनलोड करके आवेदन-पत्रों की फोटो प्रतियां करवाकर प्रत्येक परीक्षार्थी से भरवाएँ, इन पर परीक्षार्थी का फोटो लगवाकर काली स्याही से हस्ताक्षर भी होंगे। इन परीक्षा आवेदन पत्रों की पूर्ति विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार सुनिश्चित कर लें। परीक्षार्थियों के भरे हुए परीक्षा आवेदन पत्र एवं शाला का User ID तथा Password का बोर्ड की वेबसाईट पर परीक्षा वर्ष 2027 हेतु ऑनलाईन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें तथा आवेदन पत्र ऑनलाईन भरें।"
"(अ) विद्यालय प्रोफाईल भरनाः सर्वप्रथम विद्यालय के प्रोफाईल की पूर्ति करें। जिसमें शाला प्रधान का नाम, दूरभाष संख्या, मोबाईल नम्बर, जमा कराए गए वार्षिक शुल्क का विवरण एवं विद्यालय की बोर्ड से सम्बद्धता, किन-किन विषयों में सम्बद्धता प्राप्त की गई है, क्रमोन्नति दिनांक, गत वर्ष का परीक्षा केन्द्र एवं गत वर्ष की परीक्षार्थियों की संख्या एवं विद्यालय में मा./उ.मा. कक्षा का अध्यापन करवाने वाले अध्यापकों का विवरण आदि आवश्यक सूचनायें, तथा प्रायोगिक परीक्षा/शेष उत्तर पुस्तिकाओं आदि की सूचना भी दी जानी है।"
"(ब) परीक्षा आवेदन-पत्र भरनाः विद्यालय के परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन भरे जाने हैं। ये आवेदन पत्र पूर्व में भरे हुए हस्तलिखित आवेदन पत्रों के आधार पर भरे जायेंगे। आवेदन पत्र भरते समय जाति कोड का सही-सही उल्लेख करें। बाद में इसमें कोई संशोधन नहीं किया जायेगा। विद्यालयों के शाला प्रधान द्वारा अपने विद्यालय के नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र शाला दर्पण के ई-पोर्टल पर दर्ज परीक्षार्थियों के क्रमांक डालने पर परीक्षार्थी का नाम, माता का नाम, पिता का नाम एवं जन्म तिथि स्वतः दर्ज हो जाएगी, इससे किसी भी प्रकार का संशोधन शाला स्तर पर नहीं किया जा सकेगा। यदि कोई संशोधन अपेक्षित हो तो पहले शाला दर्पण पोर्टल पर संशोधन करवा कर ही आवेदन पत्र में भरें।"
"(स) पात्रता प्रमाण पत्र :- अन्य बोर्ड से प्रवर्तित परीक्षार्थियों को इस बोर्ड से पात्रता प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। राजस्थान बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी अन्य बोर्ड से प्रवर्तित छात्रों के शाला प्रधान ऑनलाईन पात्रता प्रमाण पत्र निर्धारित फार्मेट के अनुसार पूर्ति कर तथा चालान से शुल्क जमा करवाकर ऑनलाईन प्राप्त कर सकेंगे। शाला प्रधान/CBEO से इसे आवश्यक रूप से प्रमाणित करावें। पात्रता प्रमाण पत्र के क्रमांक का सही-सही उल्लेख आवेदन पत्र पर करने के पश्चात् ही आवेदन पत्र भरा जा सकेगा। (विस्तृत विवरण प्रपत्र 33 परिशिष्ट-2 में देखें)"
"(द) चैकलिस्ट प्राप्त करनाः सभी आवेदन-पत्रों की पूर्ति के पश्चात् उनका प्रिन्ट आउट (PROVISIONAL FORM FOR CORRECTION) निकलवा कर मूल आवेदन-पत्रों/विद्यालय रिकॉर्ड से भली-भांति जांच कर लें कि माता, पिता का नाम, जन्म दिनांक, विषय/व्यावसायिक शिक्षा विषय, CWSN श्रेणी, आवक्ष चित्र, हस्ताक्षर संबंधित परीक्षार्थी से ही है, तत्पश्चात् परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर करवा लें तथा आवश्यक होने पर ऑनलाईन डाटा में संशोधन करें।"
"(य) चालान फार्म व अग्रेषण सूची प्रिन्ट करनाः सभी संशोधन पूरे होने के पश्चात् Data Lock पर क्लिक करें। Data Lock के पश्चात् किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं होगा। चालान बनाने हेतु पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न बैंकों में से किसी एक बैंक का चयन करें। तत्पश्चात् चालान फार्म तथा परीक्षार्थियों की अग्रेषण सूची प्रिन्ट करें। एक बार चालान मुद्रित होने के पश्चात् परीक्षा आवेदन पत्र पुनः भरने के लिये चालान का शुल्क संबंधित बैंक में जमा कराना अथवा पूर्व चालान को निरस्त करना आवश्यक है। चालान निरस्त करने की स्थिति में उस चालान से संबंधित सभी परीक्षा आवेदन पत्र Delete हो जायेंगे।"
"(र) Online Challan मुद्रण दिनांक से परीक्षा शुल्क की राशि निर्धारित अंतिम तिथि तक बैंक में जमा करायी जा सकेगी। चालान पर बैंक में शुल्क जमा कराने की प्रारम्भिक एवं अन्तिम तिथि मुद्रित होगी। इस अवधि में ही बैंक में परीक्षा शुल्क जमा कराना अनिवार्य है।"
"4. परीक्षा शुल्क जमा कराना :- परीक्षा शुल्क चालान 4 प्रतियों में मय शुल्क विवरण प्राप्त होगा। चालान के साथ परीक्षार्थियों की अग्रेषण सूची भी दो प्रतियों में मुद्रित की जानी है। चालान, अग्रेषण सूची की दो प्रतियां एवं परीक्षा शुल्क निर्धारित अवधि में नकद बैंक में जमा कराना है। बैंक द्वारा शुल्क जमा करने के पश्चात् अग्रेषण सूची की एक प्रति पर बैंक की सील लगाकर तथा चालान फार्म की 3 प्रतियां वापस लौटा दी जायेगी। बैंक द्वारा चालान फार्म पर एक Transaction No. अंकित किया जायेगा।"
"5. परीक्षा आवेदन-पत्र ऑनलाईन मुद्रित करना :- परीक्षा शुल्क जमा कराने के पश्चात् पुनः बोर्ड की वेबसाईट पर Login करें। चालान फार्म पर अंकित Transaction No./Token No. जो कि बैंक द्वारा भरा गया है, बैंक द्वारा जारी ट्रांजेक्शन ID/टोकन नम्बर का सत्यापन होने के बाद ही आवेदन पत्र मुद्रित हो सकेंगे। अस्थायी आवेदन पत्र (PROVISIONAL FORM FOR CORRECTION) किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इन ऑनलाईन मुद्रित परीक्षा आवेदन पत्रों को प्रमाणित कर आपको हस्ताक्षर करके विद्यालय की सील अंकित करनी है। प्रत्येक परीक्षा आवेदन-पत्र के साथ आवश्यक प्रलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न की जाये।"
"6. ऑनलाईन परीक्षा आवेदन-पत्र, अग्रेषण सूची तथा चालान की प्रतियां नोडल केन्द्र पर यथा समय सूचित निर्देशानुसार जमा कराना :- बैंक द्वारा सील लगाकर दी गई अग्रेषण सूची की एक फोटो प्रति करवाकर अपने पास सुरक्षित रखें। विद्यालय प्रोफाईल की मूल प्रति, ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र मय प्रलेखों एवं शाला की बोर्ड से सम्बद्धता, किन-किन विषयों में सम्बद्धता प्राप्त की गई है तथा क्रमोन्नति एवं उ.मा. परीक्षा की बोर्ड से सम्बद्धता संबंधी आदेशों की प्रमाणित प्रति एवं चालान की दो प्रतियों व प्रपत्र 127 व 128 के साथ अपने निर्धारित नोडल केन्द्र पर यथा समय सूचित निर्देशानुसार जमा करायें।"
"7. माध्यमिक/प्रवेशिका/उच्च माध्यमिक/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2027 से संबंधित आवेदन पत्रों को यथासमय निर्देशानुसार नोडल केन्द्रों पर जमा करवाये जाने हैं।"
"8. एक से अधिक बार ऑनलाईन परीक्षा आवेदन-पत्र भरने हेतु पुनः क्रम संख्या 3(ब) से 6 तक की प्रक्रिया अपनायें।"
"9. विद्यालय की प्रोफाईल दोबारा फीड नहीं करना है यदि इसमें संशोधन हो तो किये जा सकते हैं। ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने संबंधी जानकारी हेतु बोर्ड कन्ट्रोल रूम नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है।"
"नोट :- (i) नियमित परीक्षार्थी स्वयं के विद्यालय तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थी निकटतम अग्रेषण अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन-पत्र अग्रेषित करवा सकेंगे। परीक्षार्थी स्वयं बैंक के माध्यम से आवेदन-पत्र अग्रेषित नहीं करवा सकेंगे। आवेदन पत्र ऑनलाईन भरने हेतु विस्तृत निर्देश प्रपत्र 33, प्रपत्र 34 बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध है जहां से हार्ड कापी मुद्रित कर उपयोग में ली जा सकती है। (ii) श्रेणी iv, vi, viii व CWSN प्रथम वर्ग के आवेदन पत्र माध्यमिक/उच्च माध्यमिक परीक्षा के पृथक-पृथक पैकेट बनाये जाने हैं, इन्हें श्रेणी i/ii के साथ नहीं रखे जाने हैं।"
— सचिव
अब ऊपर के इसी परिपत्र को हम आसान हिंदी में, तालिकाओं और सीधे-सीधे स्टेप्स में तोड़कर समझाते हैं — ताकि कन्फ्यूजन बिल्कुल न रहे।
1.फीस टेबल — आसान भाषा में सार और विश्लेषण
बोर्ड ने शुल्क की पांच अलग-अलग श्रेणियां तय की हैं — जितनी देर करेंगे, शुल्क उतना ही बढ़ता जाएगा।
| क्र.सं. | शुल्क विवरण | शुल्क (रु.) | प्रारंभिक तिथि | चालान अंतिम तिथि | बैंक जमा अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य परीक्षा शुल्क | 850/- | 06.07.26 | 06.08.26 | 11.08.26 |
| 2 | विलम्ब शुल्क सहित (850+250) | 1100/- | 07.08.26 | 12.08.26 | 17.08.26 |
| 3 | दुगुने विलम्ब शुल्क सहित (850+500) | 1350/- | 13.08.26 | 18.08.26 | 21.08.26 |
| 4 | एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित (850+850) | 1700/- | 19.08.26 | 24.08.26 | 29.08.26 |
| 5 | असाधारण परीक्षा शुल्क सहित (850+1500 शास्ति) | 2350/- | 25.08.26 | 01.09.26 | 05.09.26 |
● प्रायोगिक परीक्षा शुल्क: प्रति विषय अलग से रु. 200/- देय होगा।
2.आवेदन-पत्र भरने की व्यवस्था — कहां और कैसे
- आवेदन-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके ही भरे जा सकते हैं।
- NCVT से ITI/पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण परीक्षार्थी जो माध्यमिक परीक्षा (व्यावसायिक) में समकक्षता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें भी उपरोक्त तिथियों में ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरना अनिवार्य है।
- आवेदन-पत्र भरने की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रधान (स्कूल हेड) की होगी।
- निजी संस्था प्रधान ध्यान दें: अपने विद्यालय का वार्षिक शुल्क (बोर्ड सम्बद्धता शुल्क) ऑनलाइन आवेदन से पहले जमा कराना सुनिश्चित करें — बिना इसके लॉगिन ही नहीं हो पाएगा।
- लॉगिन कैसे करें: सभी विद्यालयों की Login ID तथा Password गत वर्ष के अनुरूप ही रहेंगे।
3.स्कूलों द्वारा आवेदन-पत्र भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
विद्यालय प्रोफाइल भरना
शाला प्रधान का नाम, दूरभाष/मोबाइल नंबर, वार्षिक शुल्क का विवरण, विषयों की सम्बद्धता, क्रमोन्नति तिथि, गत वर्ष का परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थियों की संख्या, अध्यापकों का विवरण आदि — यह सबसे पहला चरण है।
परीक्षा आवेदन-पत्र भरना
पहले से भरे हुए हस्तलिखित फॉर्म के आधार पर ऑनलाइन भरा जाएगा। जाति कोड सही-सही भरें — बाद में संशोधन नहीं होगा। क्रमांक डालने के बाद नाम/माता-पिता का नाम/जन्म तिथि शाला दर्पण से स्वतः दर्ज होगी।
पात्रता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अन्य बोर्ड से प्रवर्तित परीक्षार्थियों को राजस्थान बोर्ड से पात्रता प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है, इसका क्रमांक सही अंकित करने के बाद ही आवेदन-पत्र भरा जा सकेगा।
चैकलिस्ट (Provisional Form) की जांच
प्रिंट आउट निकालकर मूल रिकॉर्ड से मिलान करें — नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो, हस्ताक्षर। परीक्षार्थी से हस्ताक्षर करवाकर ज़रूरत पड़ने पर संशोधन करें।
Data Lock और चालान तैयार करना
संशोधन पूरे होने के बाद Data Lock पर क्लिक करें — इसके बाद संशोधन संभव नहीं। बैंक चुनें, चालान फॉर्म व अग्रेषण सूची प्रिंट करें।
बैंक में शुल्क जमा कराना
चालान 4 प्रतियों और अग्रेषण सूची 2 प्रतियों में नकद बैंक में जमा करानी है। बैंक चालान पर Transaction No. अंकित करेगा।
आवेदन-पत्र का फाइनल प्रिंट
Transaction No./Token No. सत्यापित होने पर ही फाइनल प्रिंट होगा। Provisional फॉर्म मान्य नहीं — हस्ताक्षर व सील लगाकर दस्तावेज़ संलग्न करें।
नोडल केंद्र पर जमा कराना
आवेदन-पत्र, अग्रेषण सूची, चालान की प्रतियां और प्रपत्र 127 व 128 निर्धारित नोडल केंद्र पर समय पर जमा कराएं।
4.बार-बार ध्यान रखने योग्य ज़रूरी बातें
- माध्यमिक/प्रवेशिका/उच्च माध्यमिक/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2027 के आवेदन-पत्र यथासमय नोडल केंद्रों पर ही जमा कराने हैं।
- एक से अधिक बार आवेदन-पत्र भरना पड़े तो क्रम संख्या 3(ब) से 6 तक की प्रक्रिया दोबारा अपनानी होगी।
- विद्यालय प्रोफाइल दोबारा फीड नहीं करनी है, संशोधन चाहिए हो तभी करें।
- नियमित परीक्षार्थी केवल अपने विद्यालय के माध्यम से, और स्वयंपाठी परीक्षार्थी निकटतम अग्रेषण अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन भेज सकेंगे। परीक्षार्थी स्वयं बैंक के माध्यम से आवेदन अग्रेषित नहीं करवा सकेंगे।
- श्रेणी iv, vi, viii तथा CWSN प्रथम वर्ग के आवेदन-पत्र पृथक-पृथक पैकेट में बनाए जाएं — इन्हें श्रेणी i/ii के साथ न रखें।
5.आवेदन-पत्र में भरे जाने वाले जरूरी विवरण
बोर्ड द्वारा जारी नमूना आवेदन-पत्र (माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय — चारों के लिए अलग-अलग फॉर्म) में मुख्यतः यह जानकारी मांगी गई है:
- स्कॉलर रजिस्टर क्रमांक, शाला दर्पण क्रमांक
- विद्यार्थी, माता व पिता का नाम (CAPITAL LETTERS में)
- जन्म तिथि (अंकों तथा शब्दों दोनों में)
- श्रेणी कोड: ALL SUBJECTS, DIVISION IMPROVEMENT, ADDITIONAL SUBJECTS, ORIENTAL LANGUAGE, MARKS IMPROVEMENT, FACULTY CHANGE
- तृतीय भाषा — संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी (कोड 71–75)
- व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड (कोड 101–116)
- CWSN प्रथम व द्वितीय वर्ग — UDID कार्ड संलग्न करना अनिवार्य
- BPL, अनाथ वर्ग, अल्पसंख्यक, EWS, जाति श्रेणी (जनरल/SC/ST/OBC/MBC)
- पूर्ण पता, आधार नंबर, अपार आईडी, जन-आधार नंबर, अभिभावक की वार्षिक आय, मोबाइल नंबर
- पूर्व शैक्षणिक विवरण एवं फोटो-हस्ताक्षर (हस्ताक्षर केवल काली स्याही के पेन/मार्कर से)
माध्यमिक परीक्षा 2027 के अनिवार्य विषय व कोड
| क्रम | विषय | कोड |
|---|---|---|
| 1 | हिन्दी | 01 |
| 2 | अंग्रेजी | 02 |
| 3 | विज्ञान | 07 |
| 4 | सामाजिक विज्ञान | 08 |
| 5 | गणित | 09 |
EXAM Form Pdf Download : PDF Drive लिंक — यहां क्लिक करें
- APPLICATION FORM FOR SECONDARY EXAMINATION (10th Class) - 2027 PDF Download - परीक्षा आवेदन पत्र माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10) - 2027 पीडीएफ डाउनलोड
- APPLICATION FORM FOR SENIOR SECONDARY EXAMINATION (12th Class) - 2027 PDF Download - परीक्षा आवेदन पत्र उच्च माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12) - 2027 पीडीएफ डाउनलोड
6.अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या सामान्य शुल्क तिथि निकल जाने के बाद भी आवेदन हो सकता है?
हां, लेकिन तब आपको विलम्ब शुल्क श्रेणी (1100/-, 1350/-, 1700/- या अंत में 2350/-) के अनुसार ज्यादा शुल्क देना होगा। हर हफ्ते-दस दिन में शुल्क और बढ़ता जाता है, इसलिए जल्दी आवेदन करना ही समझदारी है।
क्या Provisional Form ही फाइनल आवेदन-पत्र मान लिया जाएगा?
नहीं। Provisional Form सिर्फ जांच/सुधार के लिए है। बोर्ड ने साफ कहा है कि यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा — फाइनल प्रिंट सिर्फ शुल्क जमा होने और Transaction No./Token No. सत्यापित होने के बाद ही मिलेगा।
क्या विद्यार्थी खुद बैंक जाकर आवेदन जमा करा सकता है?
नहीं। नियमित परीक्षार्थी सिर्फ अपने विद्यालय के माध्यम से, और स्वयंपाठी परीक्षार्थी सिर्फ अपने निकटतम अधिकृत अग्रेषण अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन भेज सकते हैं। परीक्षार्थी स्वयं बैंक के माध्यम से आवेदन अग्रेषित नहीं करवा सकता।
क्या प्राइवेट कोचिंग सेंटर से फॉर्म भरवा सकते हैं?
बिल्कुल नहीं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को यह अधिकार नहीं दिया गया है। ऐसा करने पर आवेदन-पत्र निरस्त होकर नियमानुसार दंड भी लग सकता है।
चालान निरस्त करने पर क्या होता है?
चालान निरस्त करते ही उस चालान से जुड़े सभी परीक्षा आवेदन-पत्र स्वतः Delete हो जाते हैं, यानी दोबारा शुरू से पूरी प्रक्रिया (चरण 2 से 6 तक) दोहरानी होगी।
7.मदद के लिए संपर्क सूत्र
कोई दिक्कत हो तो यहां संपर्क करें
बोर्ड कंट्रोल रूम: 0145-2632866, 0145-2632867, 0145-2632868ए.सी.पी. (ACP): 0145-2627454
ईमेल: ddexamfirst@gmail.com
आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
8.इस पूरे PDF में क्या-क्या है? (पेज-दर-पेज सूची)
यह जानकारी सिर्फ एक पेज के नोटिस से नहीं, बल्कि बोर्ड द्वारा जारी एक पूरी PDF फाइल से ली गई है जिसमें कुल 24 पेज हैं। ताकि आप भ्रमित न हों, नीचे पूरी PDF का पेज-वार सारांश दिया जा रहा है:
| पेज नंबर | उसमें क्या है |
|---|---|
| पेज 1 | मुख्य परिपत्र (सैल-8/2026) — शाला प्रधानों हेतु निर्देश, पूरी फीस टेबल और आवेदन भरने के विस्तृत निर्देश (बिंदु 1 से 9 + नोट i, ii) |
| पेज 2 | वही फीस टेबल का संक्षिप्त वर्जन — कंट्रोल रूम नंबर व ईमेल ID के साथ |
| पेज 3–8 | अग्रेषण अधिकारी की सूची — सभी 41 जिलों (कोड 01 अजमेर से कोड 41 सालुम्बर तक) की पूरी सूची, प्राइवेट कोचिंग पर रोक की चेतावनी सहित |
| पेज 9 | प्रवेशिका/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा हेतु अग्रेषण अधिकारियों की सूची — 2027 (संस्कृत विद्यालयों की जिलेवार सूची) |
| पेज 10 | असाधारण परीक्षा शुल्क (2350/- शास्ति सहित) के साथ आवेदन अग्रेषित करने हेतु विशेष अग्रेषण अधिकारियों की जिलेवार सूची |
| पेज 11–16 | स्वयंपाठी छात्रों हेतु परीक्षा केंद्रों के स्थानों की पूरी सूची — वर्ष 2027 (सभी जिलों के प्लेस कोड व नाम सहित) |
| पेज 17–18 | माध्यमिक परीक्षा-2027 का नमूना आवेदन-पत्र + निर्देश एवं विषय/ट्रेड कोड सूची |
| पेज 19–20 | उच्च माध्यमिक परीक्षा-2027 का नमूना आवेदन-पत्र + विस्तृत विषय कोड सूची (कला/वाणिज्य/विज्ञान/कृषि वर्ग) |
| पेज 21–22 | प्रवेशिका परीक्षा-2027 का नमूना आवेदन-पत्र + भरने के निर्देश |
| पेज 23–24 | वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2027 का नमूना आवेदन-पत्र + निर्देश व वैकल्पिक विषय कोड सूची |
निष्कर्ष
BSER राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी यह शेड्यूल हर स्कूल, शाला प्रधान और परीक्षार्थी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि तारीख से चूकने पर सीधा आर्थिक बोझ (विलम्ब शुल्क से असाधारण शुल्क तक) बढ़ता जाता है। सबसे सुरक्षित रणनीति यही है कि सामान्य शुल्क श्रेणी (06.07.2026 से 11.08.2026 तक) में ही आवेदन-पत्र पूरा भर लिया जाए और चालान की राशि तय तिथि तक बैंक में जमा करा दी जाए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी हमेशा अपने जिले के अधिकृत अग्रेषण अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन करें, किसी प्राइवेट कोचिंग संस्थान की मदद से नहीं।
Post a Comment