Header Ads

कर्मयोगी मिशन आदेश | igotkarmayogi Registration & Shaladarpan Entry Notice - Shivira

 

कर्मयोगी मिशन आदेश | igotkarmayogi Registration & Shaladarpan Entry Notice - Shivira


कार्यालय–निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
शिविरा / माध्य / शालादर्पण / विविध / एसडी-ए / 2023 (पी.एफ.7)
यथा हस्ताक्षर

प्रति:
समस्त संभागीय संयुक्त निदेशक
स्कूल शिक्षा

विषय: कर्मयोगी मिशन के तहत समस्त कार्मिकों का पंजीकरण करवाने हेतु।

प्रसंग:
संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा (ग्रुप-2) का पत्र क्रमांक प.19(9) शिक्षा-2/2023 दिनांक-24.05.2024 तथा समसंख्यक पत्र राजकाज रैफ 7500566 दिनांक 25.05.2024।

उपरोक्त विषयानुसार प्रासंगिक पत्रों के क्रम में लेख है कि स्कूल शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों का कर्मयोगी मिशन के तहत (igotkarmayogi.gov.in) रजिस्ट्रेशन करवाया जाकर पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण किये जाने हेतु पाबंद किया गया था। उक्तानुसार लिये गये प्रशिक्षण को कार्मिक के शालादर्पण पोर्टल के प्रपत्र-10 में प्रविष्टि की जानी है।

अतः
कार्मिकों द्वारा पूर्व में प्राप्त / नवीन प्रशिक्षणों को प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किये जाने के 03 दिवस में उक्त प्रशिक्षणों की प्रविष्टि संबंधित कार्मिक के प्रपत्र-10 में आवश्यक रूप से की जानी सुनिश्चित करावें।

(आशीष मोदी)
आई.ए.एस.
निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर
एवं पदेन अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (वरिष्ठ)
समग्र शिक्षा अभियान (समसा)


प्रतिलिपि - निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :

  1. निजी सचिव, शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, जयपुर।

  2. निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बीकानेर।

  3. वरिष्ठ तकनीकी निदेशक (आई.टी.), एनआईसी, शिक्षा संकुल, जयपुर।

  4. समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा।

  5. समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) - माध्यमिक / प्रारंभिक।

  6. समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक सन्दर्भ केन्द्र प्रभारी, समग्र शिक्षा।

  7. सिस्टम एनालिस्ट, कार्यालय हाजा को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करवाये जाने बाबत।

  8. उपनिदेशक, शिक्षा संकुल, शालादर्पण, जयपुर को प्रेषित कर लेख है कि कार्मिकों के प्रपत्र-10 में उक्त प्रशिक्षणों की प्रविष्टि किये जाने हेतु मॉड्यूल में अपडेट हेतु।

  9. प्रधानाचार्य, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर।

  10. मैनेजर, गुरुनानक भवन संस्थान, जयपुर।

  11. समस्त पीईईओ / यूसीईईओ।

  12. समस्त संस्था प्रधान।

  13. रक्षित पत्रावली।

(आशीष मोदी)
निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर
एवं पदेन अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक
ashishmodi.kgp@gmail.com

Digitally Signed by: Ashish Modi
Designation: Director
Date: 21-05-2025 12:11:38
RajKaj Ref No.: 15402893

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.