Rajasthan Board E-Pathshala Program 2026: Class 10 & 12 Live Revision Schedule & Official Notice

📲 WhatsApp Join
कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
क्रमांकः शिविरा / माध्य / गुण. एवं प्रशि. अनु. / गुण.प्र. / ई-कक्षा / 61187 / 2025-26 दिनांक: 10.02.2026
समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा।
समस्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक / प्रारम्भिक शिक्षा।
समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक सन्दर्भ केन्द्र प्रभारी, समग्र शिक्षा।
समस्त पीईईओ / यूसीईईओ।
(जरिये ई-मेल)
विषय :- बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए संचालित "ई-पाठशाला" कार्यक्रम द्वारा निःशुल्क लाइव कक्षाओं का लाभ अधिकाधिक विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जाने के सम्बन्ध में।

प्रसंग :- इस कार्यालय द्वारा जारी संयुक्त हस्ताक्षरित परिपत्र दिनांक 03.12.2025

उपर्युक्त विषयान्तर्गत एवं प्रासंगिक पत्रों के क्रम में लेख है कि स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार एवं विभाग के डिजिटल पार्टनर मिशन ज्ञान के संयुक्त प्रयासों द्वारा कक्षा 10 तथा 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विभागीय ई-कक्षा यूट्यूब चैनल द्वारा लाईव कक्षाओं के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं के महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी करवाई जानी है, जिसका उद्देश्य कठिन विषयों का रिविजन करवाते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी तैयारी करवाना है, जिससे बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में अभिवृद्धि हो सके।

ई-पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा लाइव ऑनलाइन कक्षाएँ आज दिनांक 10.02.2026 को सांय 05:00 बजे से प्रारंभ की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी विद्यालय समय के पश्चात् कठिन विषयवस्तु का दोहरान एवं शंका समाधान मिशन ज्ञान एप तथा ई कक्षा यूट्यूब चैनल के माध्यम से कर सकेंगे। ई-पाठशाला कार्यक्रम का बिन्दुवार विवरण अग्रानुसार है:-

1लाईव कक्षाओं की उपलब्धतामिशन ज्ञान एप गूगल प्ले स्टोर एवं ई-कक्षा यूट्यूब चैनल पर निःशुल्क उपलब्ध
2यूट्यूब चैनल लिंकhttps://www.youtube.com/@ekaksha8385/streams
3ऐप का लिंकplay.google.com/store/apps/details?id=com.mission.gyan
4ई-पाठशाला व्हाट्सएप चैनल लिंकhttps://whatsapp.com/channel/0029Va5ZMBYDzgTGYdieyv1G
5लिंक की उपलब्धतास्माइल ग्रुप तथा व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से प्रतिदिवस

इस संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने परिक्षेत्र के बोर्ड कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित लाईव रीविजन कक्षाओं के बारे में जानकारी देवें।

(डॉ. रामगोपाल शर्मा)
जिला शिक्षा अधिकारी
(गुणवता एवं नवाचार)
प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाहीं हेतु:
1. निजी सचिव, शासन सचिव, विद्यालयी शिक्षा विभाग।
2. निजी सचिव, आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, जयपुर।
3. समस्त सम्भागीय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा।
4. मिशन ज्ञान, जयपुर को विषय सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु।
5. सिस्टम एनालिस्ट, कार्यालय हाजा को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने हेतु।
6. समस्त शिक्षक गण, विद्यार्थियों को नियमित सहभागिता हेतु प्रेरित करें।

ई पाठशाला कार्यक्रम 2025-26: लाइव क्लास शेड्यूल

Date10th Class12th Class
10 Feb 2026ENGLISH LIVE-
11 Feb 2026ENGLISH LIVEENGLISH LIVE
12 Feb 2026English-ExamENGLISH LIVE
13 Feb 2026SST LIVEEnglish-Exam
14 Feb 2026SST LIVEGEO LIVE
15 Feb 2026HINDI, SCIENCE(phy,bio)GEO LIVE
16 Feb 2026SST LIVEGeography-Exam
17 Feb 2026SST-Exam-
18 Feb 2026HINDI LIVEHINDI LIVE
19 Feb 2026Hindi-ExamHINDI LIVE
20 Feb 2026SCIENCE LIVE(chem)Hindi-Exam
21 Feb 2026Science-ExamPOL SC LIVE
22 Feb 2026MATHS LIVEPOL SC LIVE
23 Feb 2026MATHS LIVEPolitical Science-Exam
24 Feb 2026Maths-Exam-
25 Feb 2026-HISTORY LIVE
01 Mar 2026SUNDAY - HOLIDAY
02 Mar 2026-HISTORY LIVE
03 Mar 2026-HISTORY LIVE
04 Mar 2026-History-Exam




Official Notice is here : 



Rajasthan Board E-Pathshala Program 2026: Class 10 & 12 Live Revision Schedule & Official Notice
Rajasthan Board E-Pathshala Program 2026: Class 10 & 12 Live Revision Schedule & Official Notice

Rajasthan Board E-Pathshala Program 2026: Class 10 & 12 Live Revision Schedule & Official Notice





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.