Shaladarpan Calendar 2026-27 PDF शालादर्पण कैलेंडर 2026-27 PDF | दैनिक-मासिक कार्य सूची 2026-27

शालादर्पण कैलेंडर सत्र 2026-27 – दैनिक, मासिक व त्रैमासिक कार्य सूची
Shivira | शिक्षा विभाग परिपत्र

शालादर्पण कैलेंडर सत्र 2026-27 — दैनिक, मासिक व त्रैमासिक कार्य सूची

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी परिपत्र पर आधारित
📌 पाठकों से निवेदन: यह लेख एक अनुभवी शिक्षक की टीम द्वारा केवल शैक्षणिक व सूचनात्मक उद्देश्य (Educational & Informational Purpose) से तैयार किया गया है, ताकि साथी शिक्षकों व संस्था प्रधानों को शालादर्पण कैलेंडर को आसान भाषा में समझने में मदद मिल सके। यह मूल परिपत्र की व्याख्या/सारांश (Commentary/Summary Article) मात्र है — हम किसी भी प्रकार का आधिकारिक दावा (Official Claim) नहीं करते और न ही विभाग की ओर से बोल रहे हैं; हम केवल जानकारी सरल रूप में पहुंचाकर सहायता (Help) कर रहे हैं। मूल आधिकारिक परिपत्र/नोटिफिकेशन (PDF) निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी किया गया है — कृपया कोई भी निर्णय लेने से पहले मूल कार्यालय दस्तावेज़ से अवश्य जांच/पुष्टि कर लें। प्रविष्टि, तिथि, क्रमांक या किसी अन्य जानकारी में कोई त्रुटि होने पर इसके लिए यह वेबसाइट/लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। सही व अद्यतन जानकारी हेतु सदैव शालादर्पण पोर्टल व विभागीय आधिकारिक परिपत्र को ही अंतिम व मान्य स्रोत मानें।

⚖️ कॉपीराइट व कानूनी आधार: मूल परिपत्र/सरकारी दस्तावेज़ का कॉपीराइट संबंधित सरकारी विभाग (निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान) के पास सुरक्षित है (Copyright Act, 1957 की धारा 2(k) के अंतर्गत "Government Work")। हम इसे Copyright Act, 1957 की धारा 52(1)(q) के तहत — जो सरकारी दस्तावेज़ों को सूचनात्मक/शैक्षणिक उद्देश्य से उद्धृत/प्रकाशित करने की छूट देती है — कानूनी रूप से उपयोग कर रहे हैं। यह लेख मूल दस्तावेज़ की जगह नहीं लेता, केवल उसकी सहायक व्याख्या है।
कार्यालय: निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
क्रमांक: SHIVIRA/MADHAYA/SHALADARPAN/60303/SCHOOL/V-3(pf8)
दिनांक: यथा हस्ताक्षर

प्रेषक: समस्त संस्था प्रधान, राजकीय विद्यालय राजस्थान।

विषय: शालादर्पण पोर्टल के नियमित अद्यतन बाबत् शालादर्पण कैलेंडर सत्र 2026-27 जारी करने हेतु।

उपर्युक्त विषयान्तर्गत लेख है कि राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों के समस्त संसाधनों यथा विद्यार्थी, विद्यालय तथा कार्मिक की ऑनलाइन सूचना "शालादर्पण पोर्टल" पर उपलब्ध है। शालादर्पण पर यह सूचना सीधे विद्यालयों के माध्यम से अपडेट की जा रही है। समस्त राजकीय विद्यालयों/कार्मिकों/विद्यार्थियों से संबंधित योजनाओं के निर्माण, कार्यक्रमों के विश्लेषण तथा समीक्षा हेतु शालादर्पण पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। कतिपय विद्यालयों द्वारा महत्वपूर्ण सूचनाओं की शालादर्पण पोर्टल पर प्रविष्टि में विलंब/लापरवाही के कारण विद्यार्थी/विद्यालय/कार्मिकों से संबंधित समेकित रिपोर्ट की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। इस हेतु प्रासंगिक पत्र के द्वारा प्रतिदिन/प्रतिमाह/त्रैमासिक आधार पर करणीय कार्य/प्रविष्टियों बाबत निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में पत्र के साथ शालादर्पण कैलेंडर सत्र 2026-27 जारी कर समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि कैलेंडर में निर्देशित कार्यों को समयानुसार करना सुनिश्चित करेंगे।

संलग्न: शालादर्पण कैलेंडर

आवश्यक निर्देश

  1. शालादर्पण पोर्टल पर प्रतिदिन, प्रतिमाह तथा त्रैमासिक किए जाने वाले कार्यों की सूची के अनुसार पोर्टल को समयबद्ध रूप से अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें।
  2. विशेष परिस्थितियों में शालादर्पण कैलेंडर में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा।
  3. कैलेंडर में उल्लिखित गतिविधियों के अतिरिक्त विभागीय निर्देशानुसार किए जाने वाले कार्य तत्काल किया जाना सुनिश्चित करें।
  4. संस्था प्रधान, शालादर्पण प्रभारी तथा अन्य कार्मिकों के द्वारा समय-समय पर शालादर्पण प्रविष्टि की मॉनिटरिंग करेंगे तथा विद्यालय में दिए गए प्रभार अनुसार पोर्टल को यथा समय अपडेट किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य

क्र.सं.कार्य का विवरणजिम्मेदार प्रभारी/कार्मिक
1STAFF DAILY ATTENDANCE मॉड्यूल में विद्यालय स्टाफ की दैनिक उपस्थितिकार्यालय प्रभारी/प्रधानाचार्य
2LEAVE APPROVAL मॉड्यूल में विद्यालय स्टाफ से प्राप्त अवकाश प्रकरण का यथोचित निस्तारणप्रधानाचार्य
3STUDENT DAILY ATTENDANCE ऐप के माध्यम से कक्षाध्यापक द्वारा प्रार्थना समय मेंकक्षाध्यापक
4Shala Darpan Portal पर समस्त कक्षाओं की उपस्थिति की जांचसंस्था प्रधान

प्रतिमाह किए जाने वाले कार्य

क्र.सं.कार्य का विवरणजिम्मेदार प्रभारी/कार्मिक
1मिशन स्टार्ट का टाइम टेबल पोर्टल पर अपलोड करनासंस्था प्रधान
2स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर व प्रपत्र-3A/3B (LOCK STAFF DETAIL) का मिलान (1 से 5 तारीख)कार्यालय प्रभारी
3DEWORMING INFORMATION की प्रविष्टिशालादर्पण प्रभारी
4MONTHLY WIFS AND BLUE-PINK TABLET INFORMATION की प्रविष्टिशालादर्पण प्रभारी
5प्रतिमाह एसडीएमसी/एसएमसी बैठक सूचना प्रविष्टिएसडीएमसी/एसएमसी प्रभारी
6वेतन व्यवस्था मॉड्यूल चरण-1 में पदों की सूचना 03 तारीख से पूर्व प्रविष्टिसंस्था प्रधान/कार्यालय प्रभारी
7छात्र उपस्थिति रजिस्टर व प्रपत्र-5 का मिलान (प्रथम सप्ताह)कक्षाध्यापक
8नो बैग डे मॉड्यूल में प्रविष्टिकार्यालय प्रभारी
9कर्मयोगी एवं अन्य प्रशिक्षणों की प्रविष्टि प्रपत्र-10 मेंशाला दर्पण प्रभारी/संबंधित कार्मिक

त्रैमासिक किए जाने वाले कार्य (अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर, जनवरी)

क्र.सं.कार्य का विवरणजिम्मेदार प्रभारी/कार्मिक
1SDMC/SMC मॉड्यूल में quarterly data entry पूर्ण करनाSDMC/SMC प्रभारी
2कार्मिकों के प्रपत्र 10 से सेवा पुस्तिका के विवरण का मिलान व अद्यतनकार्यालय प्रभारी
3विद्यालय प्रोफाइल अवलोकन व आवश्यकतानुसार अपडेटकार्यालय प्रभारी
4इंफ्रास्ट्रक्चर मॉड्यूल की जांच/सत्यापन व अपडेटकार्यालय प्रभारी
5शालादर्पण में प्रदर्शित पद का आईएफएमएस से मिलान, विसंगति पर निदेशालय से संपर्ककार्यालय प्रभारी

माह-वार कार्य सूची (अप्रैल से मार्च)

अप्रैल

  • प्रतिमाह/त्रैमासिक कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • एसडीएमसी/एसएमसी मॉड्यूल की प्रविष्टियों की जांच व अद्यतन — एसडीएमसी/एसएमसी प्रभारी
  • NEW ADMISSION ENTRY में नव प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रविष्टि — कक्षाध्यापक/शाला दर्पण प्रभारी
  • STUDENT DETAIL EDIT (FORMAT–5) द्वारा विद्यार्थी सूचना में संशोधन
  • परीक्षा परिणाम की जांच व उपस्थिति रजिस्टर से मिलान
  • विद्यार्थी मॉड्यूल: Section/Medium Allotment, Roll No Entry, Optional Subject, Third Language, Aadhar & Janadhar Entry, Student Details (Format-9)
  • नव प्रवेशित/एनएसओ विद्यार्थियों का विवरण दर्ज व प्रपत्र-07, 07(अ), 9 की पूर्ति
  • FREE TEXT BOOKS & WORK BOOKS मॉड्यूल में प्रविष्टि — निःशुल्क पाठ्यपुस्तक प्रभारी
  • पूरक परीक्षा परिणाम प्रविष्टि व प्रमाण पत्र जनरेशन — स्थानीय परीक्षा प्रभारी
  • कक्षाध्यापक-विषयाध्यापक मैपिंग प्रविष्टि — कार्यालय प्रभारी
  • OoSC बच्चों की सूचना प्रविष्टि — पीईईओ/यूसीईईओ
  • मंत्रालयिक कार्मिकों का APAR प्रपत्र — स्टाफ लॉगिन (स्वयं)
  • बोर्ड परीक्षा परिणाम जांच व कक्षोन्नति — बोर्ड परीक्षा प्रभारी
  • प्रवेशोत्सव प्रथम चरण — हाउस होल्ड सर्वे द्वारा चिह्नीकरण — आवंटित प्रभारी (शिक्षक)

मई

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • प्रवेशोत्सव द्वितीय चरण प्रविष्टि — कक्षाध्यापक/शालादर्पण प्रभारी
  • नव प्रवेशित/एनएसओ विद्यार्थियों का प्रपत्र-07, 07(अ), 9 — कक्षाध्यापक
  • रोल नं. आवंटन व प्रथम परख प्राप्तांक प्रविष्टि — स्थानीय परीक्षा प्रभारी
  • PTM-I की प्रविष्टि — कार्यालय प्रभारी
  • FTB मॉड्यूल जांच व अतिरिक्त मांग — FTB प्रभारी
  • बेसलाइन आकलन (CBA) प्रविष्टि — संबंधित प्रभारी
  • प्रवेशोत्सव (ऐप) — आवंटित प्रभारी (शिक्षक)
  • OoSC बच्चों की सूचना प्रविष्टि — पीईईओ/यूसीईईओ

जून

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • बोर्ड परीक्षा आवेदन हेतु डाटा का एसआर रजिस्टर से मिलान — बोर्ड परीक्षा प्रभारी
  • FTB मॉड्यूल जांच व अतिरिक्त मांग — FTB प्रभारी
  • योग दिवस प्रविष्टि — संबंधित प्रभारी

जुलाई

  • प्रतिमाह/त्रैमासिक कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • प्रवेशोत्सव द्वितीय चरण व सामुदायिक बाल सभा प्रविष्टि — कक्षाध्यापक/शालादर्पण प्रभारी
  • ORF आकलन-I (कक्षा 3-8) ऐप से प्रविष्टि — संबंधित प्रभारी/कक्षाध्यापक
  • छात्रवृत्ति योजना प्रविष्टि — छात्रवृत्ति प्रभारी
  • निःशुल्क साइकिल व ट्रांसपोर्ट वाउचर जांच/अपडेट — कक्षाध्यापक व संबंधित प्रभारी
  • शैक्षिक कार्मिकों का APAR प्रपत्र — स्टाफ लॉगिन (स्वयं)
  • FTB मॉड्यूल जांच व अतिरिक्त मांग — FTB प्रभारी

अगस्त

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • द्वितीय परख अंकों की रिजल्ट मॉड्यूल प्रविष्टि — स्थानीय परीक्षा प्रभारी/कक्षाध्यापक
  • खेलकूद प्रतियोगिता आवेदन ऑनलाइन — खेलकूद प्रभारी
  • S.A-1 प्रविष्टि — संबंधित प्रभारी/कक्षाध्यापक
  • छात्रवृत्ति प्रविष्टि — छात्रवृत्ति प्रभारी
  • साइकिल/ट्रांसपोर्ट वाउचर जांच व अपडेट — कक्षाध्यापक व संबंधित प्रभारी

सितंबर

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • शिक्षक सम्मान आवेदन ऑनलाइन — शिक्षक

अक्टूबर

  • प्रतिमाह/त्रैमासिक कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • विद्यालय प्रोफाइल अपडेट — कार्यालय प्रभारी
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा अंक प्रविष्टि — कक्षाध्यापक
  • SDMC/SMC मॉड्यूल जांच व अद्यतन — SDMC/SMC प्रभारी
  • बोर्ड परीक्षा सत्रांक प्रविष्टि — बोर्ड परीक्षा प्रभारी
  • अर्द्धवार्षिक अंक प्रविष्टि — स्थानीय परीक्षा प्रभारी
  • CBA प्रविष्टि — संबंधित प्रभारी/कक्षाध्यापक

नवंबर

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • PTM-2 व सामुदायिक बाल सभा प्रविष्टि — कार्यालय प्रभारी
  • ORF आकलन-II (कक्षा 3-8) — संबंधित प्रभारी/कक्षाध्यापक
  • TEACHER EXAMINER DATA MAPPING प्रविष्टि — कार्यालय प्रभारी
  • S.A-2 प्रविष्टि — संबंधित प्रभारी/कक्षाध्यापक

दिसंबर

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • TEACHER EXAMINER DATA MAPPING जांच — कार्यालय प्रभारी
  • तृतीय परख अंक प्रविष्टि व सामुदायिक बाल सभा — स्थानीय परीक्षा प्रभारी/कक्षाध्यापक

जनवरी

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण
  • PTM-3 व सामुदायिक बाल सभा प्रविष्टि — कक्षाध्यापक

फरवरी

  • प्रतिमाह कार्य — संबंधित प्रभारीगण

मार्च

  • SA-3/CBA प्रविष्टि — स्थानीय परीक्षा प्रभारी
  • वार्षिक अंक प्रविष्टि — कक्षाध्यापक
  • वार्षिक परीक्षा अंक फीडिंग व परिणाम तैयार करना — स्टाफ लॉगिन (स्वयं)
  • ग्रीन शीट लॉक व अंक तालिका डाउनलोड — संबंधित प्रभारीगण
  • स्थानीय परीक्षा परिणाम जांच व कक्षोन्नति — स्थानीय परीक्षा प्रभारी

नियमित रूप से (आवश्यकतानुसार/ऑन डिमांड) किए जाने वाले कार्य

क्र.सं.कार्य का विवरणजिम्मेदार प्रभारी/कार्मिक
1 विद्यार्थी मॉड्यूल:
  • Transfer Certificate (T.C.)
  • Student Character Certificate
  • Student Study Certificate
  • N.S.O
  • Vocational Edu
  • Faculty and Subject mapping (Format 7 & 7a)
कक्षाध्यापक
2विद्यार्थियों के जनआधार/आधार नंबर अपडेटकक्षाध्यापक
3 विद्यालय मॉड्यूल:
  • Garima Petika Entry
  • Udaan
  • Student Health Check-up
  • Gender Audit Details Entry
  • Sports
  • Mid-Day-Meal
कार्यालय प्रभारी
नोट: समस्त संस्थाप्रधान किसी कार्मिक के स्थानांतरण, पदोन्नति, सेवा समाप्ति, अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने, अन्य विभाग में चयन होने पर, त्याग पत्र, सेवा समाप्ति एवं अन्य कारणों से विभाग छोड़कर जाने की स्थिति में प्राप्त आदेशों की तत्काल पालना करते हुए प्रपत्र-10 में आवश्यक रूप से अद्यतन करना सुनिश्चित करें।
(सीताराम जाट)
I.A.S
निदेशक, माध्यमिक शिक्षा,
राजस्थान, बीकानेर एवं पदेन
अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (वरिष्ठ),
समग्र शिक्षा अभियान (समसा)
प्रतिलिपि / वितरण सूची देखें (टैप करें)
  1. विशिष्ट सहायक, मा.शिक्षा मंत्री, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग राज-सरकार जयपुर (ई-मेल)
  2. निजी सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग जयपुर (ई-मेल)
  3. राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, राज. स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर (ई-मेल)
  4. निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर (ई-मेल)
  5. वरिष्ठ निदेशक (आई.टी.) एनआईसी, जयपुर (ई-मेल)
  6. संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, समस्त संभाग (ई-मेल)
  7. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, समस्त जिले (ई-मेल)
  8. जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक/माध्यमिक)-मुख्यालय, समस्त जिले (ई-मेल)
  9. समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक सन्दर्भ केंद्र प्रभारी — ब्लॉक स्तरीय शालादर्पण बैठक एजेंडा में शामिल करें (ई-मेल)
  10. उपनिदेशक, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान बीकानेर/अजमेर
  11. सिस्टम एनालिस्ट, कंप्यूटर अनुभाग — विभागीय वेबसाईट पर अपलोड हेतु (ई-मेल)
  12. प्राचार्य, डाईट, समस्त जिले (ई-मेल)
  13. स्टाफ ऑफिसर, निजी अनुभाग (ई-मेल)
  14. उपनिदेशक, शालादर्पण प्रकोष्ठ, जयपुर (ई-मेल)
  15. वरिष्ठ संपादक, शिविरा — आगामी अंक में प्रकाशनार्थ (ई-मेल)
  16. प्रधानाचार्य, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर/गुरुनानक भवन संस्थान, जयपुर (ई-मेल)
  17. समस्त पीईईओ/यूसीईईओ
  18. रक्षित पत्रावली

मूल कार्यालय दस्तावेज़ (Original Office PDF)

नीचे मूल परिपत्र के सभी पृष्ठों की स्कैन इमेज दी गई हैं — पुष्टि/सत्यापन हेतु इन्हें अवश्य देखें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.